Sara Tendulkar Viral Video: सचिन तेंदुलकर भले ही अब क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन आज भी वो सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके शानदार करियर की वजह से लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान कहते हैं। सचिन के साथ-साथ उनका परिवार भी हमेशा सुर्खियों में रहता है, खासकर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर। सारा अपनी खूबसूरती और सादगी के कारण लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फोटो-वीडियो अक्सर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों वो गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
सारा तेंदुलकर के हाथ में दिखी बीयर की बोतल
इस वीडियो में सारा रेड कलर की शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में दिख रही हैं। वो अपने तीन दोस्तों के साथ गोवा की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। उनके हाथ में बियर की बोतल भी दिख रही है। उनका लुक बिल्कुल कैजुअल और बीच पार्टी जैसा है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के कमेंट्स आने लगे। कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, तो कई लोग उनके सपोर्ट में भी उतर आए।
सचिन तेंदुलकर की बेटी के बारे में बन रही हैं ऐसी बातें
एक यूजर ने लिखा, “पिता शराब के खिलाफ रहते हैं और बेटी खुलेआम बियर पी रही है।” वहीं दूसरे ने कहा, “लगता है सारा नए साल का जश्न गोवा में मना रही हैं।” किसी ने निराशा जताते हुए लिखा, “सारा से ऐसी उम्मीद नहीं थी।” दूसरी तरफ कई लोगों ने उनका बचाव किया। एक यूजर ने लिखा, “वो अपनी जिंदगी जी रही हैं, किसी को क्या फर्क पड़ता है।” किसी ने कहा, “बियर पीना कोई गलत बात नहीं है।”
क्या करती हैं सारा तेंदुलकर
अगर काम की बात करें तो सारा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही फेमस नहीं हैं, बल्कि वो एक वेलनेस एंटरप्रेन्योर भी हैं। वो सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर हैं और अपना पिलेट्स स्टूडियो भी चलाती हैं। उन्होंने लंदन से न्यूट्रिशन में मास्टर्स की पढ़ाई की है। सारा फिल्मों से ज्यादा हेल्थ, फिटनेस और पढ़ाई से जुड़े कामों पर ध्यान देती हैं।
बॉलीवुड स्टारकिड्स के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है, क्योंकि उन्होंने अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर बातें होती रहती हैं और लोग कयास लगाते हैं कि आगे चलकर वो फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।