Kalpana Iyer Miss India Video: रम्बा हो गाने से पूरे देश को नचाने वाली अभिनेत्री कल्पना अय्यन को भला कौन नहीं जानता। अपने दौर में कहर ढाने वाली ये हसीना आज 69 साल की हो चुकी है।

हाल ही में एक वीडियो किसी शादी प्रोग्राम से वायरल हुआ था जहां धोती पहनकर उन्होने अपने आइकॉनिक गाने पर शानदार स्टेप्स दिखाए थे। हालांकि काफी कम लोग ही उनको पहचान पाए थे कि ये वही कल्पना अय्यर हैं जिसके हुस्न के सामने उस वक्त हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री की कई हसीनाएं फीकी पड़ जाती थीं।

जी हां, कल्पना कोई आप एक्ट्रेस नहीं थीं बल्कि उस वक्त रनरअप मिस इंडिया का खिताब जीतकर आईं थीं। अब उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो रैंप पर वॉक करती दिख रही हैं।

कब बनीं रनरअप मिस इंडिया?

कल्पना अय्यर को आज की जनरेशन भले ही ना जानती हो लेकिन सभी ने उनका गाना राम्बा हो जरूर सुना होगा। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले वो साल 1978 में रनरअप मिस इंडिया बनी थीं। उस कंपटीशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना जलवा दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। फेमिना मिस इंडिया का पहली रनरअप बनकर वो चर्चा में आ गईं थीं और उसके बाद उनका ये गाना आप भी छाया रहता है। वायरल वीडियो में वो कमाल की लग रही हैं और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

कल्पना अय्यर के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। Kalpana Iyer एक ने लिखा है, ”मुझे वो कई फिल्मों और टीवी शो में याद हैं। लेकिन मुझे कभी पता नहीं था कि वो मिस इंडिया थीं?” एक ने लिखा, ”70 के दशक से ही जलवा बिखेरती आ रही दिवा।” एक ने लिखा, ”उसका वायरल डांस देखने के बाद मुझे पता चल गया था कि अपने चरम पर वह असाधारण प्रतिभा की धनी रही होगी।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो.

View this post on Instagram

A post shared by The Great Pageant Community ® (@tgpc_official)