Sonam Raghuvanshi High Court- इंदौर का मशहूर राजा रघुवंशी केस तो सबको याद ही होगा और इस केस ने सामने आकर लोगों को हिला डाला था। बता दें कि सोनम रघुवंशी ने शादी के महज 10 दिनों के बाद ही हनीमून के दौरान पति राजा की हत्या करवा दी थी।

Sonam Raghuvanshi High Court
Sonam Raghuvanshi High Court

लेकिन अब हाईकोर्ट ने उनको एक राहत मिली है जो कि शायद लोगों को पसंद नहीं आने वाली है। नवरात्रि चल रही है और 10वें दिन लंकापति रावण का दहन किया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। ऐसे में इस बार इंदौर में सोनम रघुवंशी का भी पुतला सूपर्णखा दहन के नाम से जलने वाला था और इसका आयोजन दशहरे पर होने वाला था।

हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सोनम रघुवंशी और उनके परिवार को लेकर राहत मिली है क्योंकि हाईकोर्ट ने इसपर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब सोनम रघुवंशी का पुतला दहन नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने शूर्पनखा दहन कार्यक्रम को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी जिसके बाद ये फैसला लिया गया था।

सोनम के अलावा इस दहन में 11 और अपराधियों के पुतले जलने वाले थे जिसमें मुस्कान और साहिल भी शामिल थे, जिसपर कोर्ट ने रोक लगा दी है। फिलहाल उनके परिवार को राहत मिली है। जाहिर है कि राजा रघुवंशी का परिवार इस फैसले के बाद दुखी जरूर हुआ होगा।

बता दें कि देश में पिछले कुछ समय से पत्नियों के द्वारा पतियों की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घात उतार देती हैं। हालांकि बहुत से ऐसे केस भी हैं जो कि सामने नहीं आ पाते हैं। फिलहाल मुस्कान और सोनम दोनों जेल में सजा काट रही हैं..