टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खास चर्चाओं में हैं। ex husband rajeev sen बता दें कि चारु असोपा ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। शादी के कुछ साल ठीक चले, लेकिन जैसे ही चारु असोपा ने बेटी को जन्म दिया उन्होंने तलाक की भी अर्जी लगा दी। दोनों का तलाक साल 2023 में हुआ था। दोनों के बीच की कई तीखी बहस सोशल मीडिया पर आए दिनों छाई रहती थीं, लेकिन फिलहाल तो चारु असोपा और राजीव सेन की कुछ कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

ex husband rajeev sen
ex husband rajeev sen

मुख्य बातें

  • चारु असोपा और राजीव सेन की शादी 2019 में हुई थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक़ हो गया।
  • तलाक़ के बाद भी वे बेटी जियाना की परवरिश में साथ देखते हैं।
  • हाल ही में बांगकॉक में डेट नाइट मनाते हुए दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं।
  • सोशल मीडिया पर ये रोमांटिक वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं।
  • फैन्स उनकी केमेस्ट्री और संभावित रीयूनियन की बात कर रहे हैं।

एक्स के साथ रोमांटिक हुईं चारु

दरअसल कुछ समय पहले राजीव सेन अपनी मां के साथ चारु असोपा और बेटी जियाना से मिलने के लिए ग्वालियर गए थे और वहीं से ही चारु असोपा एक्स हसबैंड राजीव सेन और जियाना के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गई। जहां से आए दिनों फैमिली के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जा रहे हैं। कभी चारु राजीव के साथ रोमांटिक होती दिखती हैं तो कभी उनके साथ क्वालिटी टाइमताती दिखती हैं।

क्या दे रही हैं रिश्ते को एक और मौका

फिलहाल तो बता दें कि हाल ही में चारु असोपा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो पूल का शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि चारु असोपा अपनी बेटी को स्विम करवाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही पूल में राजीव सेन भी नजर आ रहे है। तीनों को एक साथ इस तरह से देख फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शायदब दोनों के गिले शिकवे सारे दूर गए हैं और अपने रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं। पूल फोटोज़ के साथ ही क्लब की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।