भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव का राज चलता है, लेकिन अगर फीमेल एक्ट्रेस की बात आए तो akshara and amrapali इस इंडस्ट्री का खास हिस्सा हैं। अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और विवादों की वजह से ये दोनों ही हसीनाएं चर्चाओं का विषय रही हैं। इसके अलावा आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती को सालों गुजर चुके हैं। दोनों का बॉन्ड भी अकसर देखने को मिलता है।

akshara singh and amrapali dubey video
akshara singh and amrapali dubey video

वायरल वीडियो के मुख्य पॉइंट्स

  • अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर मुकाबला।
  • वीडियो के वायरल होने के पीछे इनकी फैन फॉलोइंग, पर्सनल फ्रेंडशिप और बॉलीवुड की तरह दोस्ती में आई दरार भी चर्चा में रही।
  • सोशल मीडिया, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कई लाख लोगों ने यह वीडियो देखा और शेयर किया।
  • दोनों अभिनेत्रियों का डांस स्टाइल भोजपुरिया परंपरा और ग्लैम स्टोरी को रिप्रेजेंट करता है।
  • आम्रपाली ने इंटरव्यू में माना कि अक्षरा के लिए अपनी इंडस्ट्री के सुपरस्टार से भिड़ गई थीं, यह दोस्ती बाद में टूट गई।

अक्षरा और आम्रपाली के बीच हुआ मुकाबला

चाहें अच्छा समय हो या कठिन समय दोनों एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं। वैसे भी इन दिनों पवन सिंह की वजह से akshara and amrapali जमकर हेडलाइन में बनी हुई हैं। इसीलिए दोनों के नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फिलहाल तो हाल ही में आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह का एक डांस का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बता दें कि यह दोनों का सालों पुराना डांस वीडियो है, लेकिन यह वीडियो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

जूम-जूम गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस

इस वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह ब्लैक टॉप और जींस पहने नजर आ रही हैं वहीं आम्रपाली दुबे सफेद टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। दोनों ही भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के गाने फोटो जूम-जूम पर गजब डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों की अदाएं देख फैन्स मर मिट गए हैं। दोनों के इस वीडियो को देख कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- विनर है अक्षरा सिंह। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों की कमाल डांस कर रही हैं कैसे ही अंतर निकालें।