Nabhi Se Rui Nikalna: रोजाना नहाने के बाद भी कई बार नाभि के अंदर रुई जमने लगती है और हमारे मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर ये आती कहां से है? Causes of Cotton in Belly Button अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए इस लेख में जानते हैं कि नाभि में रुई बनने का कारण क्या है.

Causes of Cotton in Belly Button
Causes of Cotton in Belly Button

Navel Fluff Causes: आयुर्वेद के अनुसार नाभि हमारे शरीर का बहुत ही अहम हिस्सा है, क्योंकि शरीर की सारी नसें यहीं से जुड़ी हुई होती हैं. इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है. हालांकि, कई लोग इसकी लगातार सफाई करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी नाभि पर रुई आ जाती है. इसे साफ ना करने पर ये जमकर गंदगी बन जाती है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर नाभि में रूई आती कहां से है, ये कैसे बनती है या इसके क्या कारण हो सकते हैं? क्या यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, हालांकि, साइंस के मुताबिक नाभि में रुई जमने की प्रक्रिया को नाभि फ्लफ कहा जाता है. ऐसे में आइए इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य जी के बताए गए कारण जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- आपको कैसे पता चलेगा कि आपके फेफड़ों में कुछ गड़बड़ है? यहां जानिए स्टेज 1 फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं

नाभि पर रुई आने के कारण | Causes of Cotton in Belly Button

नाभि पर रुई आना या जमना बहुत ही आम शारीरिक प्रक्रिया है. इसको लेकर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी का कहना है कि नाभि में रुई इसलिए जमती है क्योंकि ये एनर्जी लेने का काम करती है. इसलिए आयुर्वेद में नाभि पर तेल लगाने पर जोर दिया गया है, क्योंकि इससे शरीर की सारी चीजें जुड़ी हुई होती है. कई बार त्वचा से निकलने वाली मृत कोशिकाएं भी रुई बनाने का काम करती हैं.

टॉप न्यूज़

Belly Button पर रुई आने के कारण

कपड़े के रेशे- नाभि पर रुई कई बार कपड़ों की वजह से आ जाती है. ऐसा अक्सर सोते वक्त होता है जब कपड़े के रेशे टूटकर नाभि में चले जाते हैं और जमने लगते हैं. कहा जाता है कि नाभि में बालों की वजह से जाते हैं. रेशे बालों में घुसकर अंदर चले जाते हैं.
गंदगी की वजह- नाभि को रात में साफ ना करने की वजह से भी रुई आने की समस्या पैदा हो जाती है. आप नाभि को लगातार साफ करते रहें, क्योंकि देर देने पर उसमें से बदबू आना शुरू हो जाती है.
साबुन रहने पर- अगर नाभि से साबुन को अच्छी तरह से साफ ना किया जाए तो परेशानी हो सकती है. इसलिए आप साबुन को किसी कपड़े से साफ करें. हालांकि, यह किसी बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन दर्द महसूस होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं.

नाभि पर रुई आने का मतलब?

घर में किए जाने वाले घरेलू उपाय

नाभि में लगातार रुई आ रही है या आप इससे बचना चाहते हैं तो रोज तेल डालें. तेल डालने के लिए आप तिल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. सर्दियों में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको बहुत ही फायदा होगा और आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे.