
salman khan cried badly बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी एक किस्सा खासतौर पर चर्चाओं में बना रहता है वह है सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार और ब्रेकअप का। दोनों के प्यार और ब्रेकअप के कई किस्से सुनने को मिले हैं। कभी बताया जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या के प्यार में इतने दीवाने थे कि उन्होंने उनके दूर जाने के डर से शीशा तोड़ दिया था तो कभी सलमान खान ऐश्वर्या राय की फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे।
ब्रेकअप के बाद समलान खान का हो गया था ये हाल
लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या राय और सलमान खान से जुड़ी एक ऐसी बात पता चली है जिसे सुनकर फैन्स के होश उड़ गए हैं। दरअसल मशहूर गीतकार समीर अंजान ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि फिल्म ‘तेरे नाम’ की जब शूटिंग चल रही थी तब टाइटल ट्रैक के बजते ही सलमान खान रो पड़ते थे।
गाना सुनते ही रो पड़ते थे सलमान खान
समीर अंजान ने कहा कि ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअब का दर्द उन्हें इतना था कि उनका दर्द ‘क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती’ गाना सुनते ही उनकी आंखों में दिखने लगता था। सिंगर ने खुलासा किया कि सलमान खान हर बार सीन देने से पहले हिमेश रेशमिया को बुलाकर उनसे इस गाने की कुछ लाइनें गाने को कहते थे। जैसे ही हिमेश रिशमिया गाना शुरू करते ‘क्यों किसी को वफा के बदले…’ वैसे ही सलमान खान की आंखों से आंसू आ जाते।
यह गाना बन गया था Anthem Of Heartbreak
समीर अंजान ने कहा कि इस गाने को ऐश्वर्या और समलान खान की कहानी को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया था, लेकिन सलमान खान के ब्रेकअप के बाद जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ यह गाना ‘Anthem Of Heartbreak’ बन गया। उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान उस समय चाहते थे कि कैसे भी करके यह गाना ऐश्वर्या राय तक पहुंच। सच कहें तो ‘तेरे नाम’ में जो भी इमोशनल सीन हैं वह इसीलिए इतने बेहतरीन हैं क्योंकि वह सच में दर्द में थे। उनका दर्द उनके किरदार में झलक रहा था।