Viral Boy Dhoom Real Life Story: क्रिश का गाना सुनेगा.. ये लाइन सुनते ही लोगों की हंसी निकल जाती है। ‘दिल ना दिया’ के बाद ‘ले बेटा’ बोलना आज ट्रेंड कर रहा है। वायरल बॉय धूम के इस वीडियो ने इंटरनेट हिला डाला था और लाखों करोड़ों लोगों के चेहरे की मुस्कान बना था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसकी खुद की जिंदगी कितनी पीड़ादायक रही है? अगर नहीं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। वायरल बॉय धूम की मां उसको बचपन में ही छोड़कर भाग गई थी और सौतेली मां खाना नहीं देती थी। ये बात खुद धूम ने बताई है और ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। जिसने भी पूरी बात सुनी उसका आंखे नम हो गईं।
कैसी है Viral Boy Dhoom की असली जिंदगी?
धूम का एक वीडियो सामने आया है। उसने निजी जिंदगी को लेकर खुलासा करते हुए कहा, ”मेरी मां भाग गई है और मेरी मां का नाम था पार्वती। मेरे बाप ने लड्डू बेचकर मुझे बड़ा किया। तब से हम कचरा चुनना सीख गए थे। सौतेली मां खाना नहीं देती है, कहती है पैसा दो तो खाना दूंगी। मेरे बाप का नाम था लाला और वो गुंडा नहीं था।
मेरे चाचा चाची है और मेरा चाचा पूछता है, चाची नहीं पूछता। एक हफ्ता हमे रखा था, खाना खिलाया और लात मारकर भगा दिया। हम दो भाई हैं दोनों को भगा दिया।” इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने धूम को लेकर कई तरह के कमेंट्स करना शुरु कर दिया है।
नम हुई आंखे
सबको हंसाने वाले Viral Boy Dhoom धूम की असली कहानी जानकर लोग दुखी है। इस वीडियो को देखने के बाद एक ने लिखा, ”कितनी तकलीफ है भाई।” एक ने लिखा, ”सबको हंसाने वाला खुद बहुत दुखी है बेचारा।” एक ने लिखा, ”ये भाई ने तो रुला दिया बस भगवान से यही दुआ करते हैं
कि जहाँ रहें ख़ुश रहें।” एक ने लिखा, ”यार हमारे दुःख से बडा तो इसका दुःख है यार बचपन से ही दुःख ही दुःख सहा है इसने सुख तो देखा ही नहीं यार इसको भगवान कामयाबी देना।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..