Maithili Thakur Cooking Meat? लोक गायिका मैथिली ठाकुर की पहचान अब एक राजनेता के तौर पर बन गई है। महज 25 साल की उम्र में वो बिहार चुनाव लड़ने जा रही हैं। बीजेपी ने बिहार की अलीनगर सीट से उनको टिकट दिया है।

बता दें कि इन सबके बीच मैथिली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि मैथिली ठाकुर ने एक वीडियो में कहा था कि वो शुद्ध शाकाहारी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है और वो खुद कह रही हैं कि वो मीट(मांस) बना रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।
कैसा है वीडियो, क्या है सच?
इस वीडियो में आप देखेंगे कि मैथिली ठाकुर कुछ बच्चों के साथ हैं और मोबाइल में कुछ पढ़ती हैं कि, ”क्या आप सभी शाकाहारी हैं या मांसाहारी?” एक लड़का जवाब देता है, ”शुद्ध शाकाहारी।” इसपर मैथिली कहती हैं, ”बिल्कुल।” अगले ही वीडियो में मैथिली को कुछ पकाते हुए देखा जाता है।
वो कहती हैं, ”तो दोस्तों आज हम बनाने जा रहे हैं मीट।” इसके बाद वो कढ़ाई खोलकर दिखाती हैं। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग हैरान हैं। हालांकि सच्चाई कुछ और है क्योंकि कढ़ाई में दिख रही ये सब्जी कटहल की है ना की मीट। मैथिली ने मजाक में ये बात बोली थी और कई लोग कटहल की सब्जी को मीट कहते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
मैथिली के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन जमकर आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ”कटहल की सब्जी बनी थी, रेगुलर देखा करो, तो पता चलेगा!” एक ने लिखा, ”फर्जी ….बीजेपी में आते ही ये फर्जी वीडियो, इतने दिन कहां थे भाई।” एक ने लिखा, ”पूरा वीडियो देखिये कटहल की सब्जी को शाकाहारियों की मीट कहा जाता है , उन्होंने भी वही बोला है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..