Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म Thamma 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Stree और Bhediya जैसी हिट फिल्मों के बाद, यह Maddock Films की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 3: हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘Thamma’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Stree और Bhediya जैसी हिट फिल्मों के बाद, यह Maddock Films की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। दोनों फिल्मों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी अब भी बनी हुई है।

‘Thamma’ की रिपोर्ट

21 अक्टूबर को रिलीज हुई Thamma ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करते हुए करीब 24 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी घटी और यह 18.6 करोड़ पर पहुंची। तीसरे दिन (डे 3) फिल्म ने लगभग 12.50 करोड़ का बिजनेस किया। तीन दिनों की कुल कमाई अब 55.10 करोड़ हो गई है। इस रफ्तार से फिल्म जल्द ही 60 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ की कमाई रिपोर्ट

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ की अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन कमाई घटकर 7.5 करोड़ रह गई। तीसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 22.75 करोड़ हो चुकी है। हालांकि तीसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और word of mouth के चलते फिल्म अभी भी थिएटर्स में टिकी हुई है और आने वाले दिनों में इसके आंकड़े बढ़ सकते हैं।

‘Thamma’ की कहानी

फिल्म की कहानी पत्रकार आलोक गोयल (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक रिपोर्टिंग के दौरान वह भूतिया जंगल में रहस्यमयी लड़की ताड़का (रश्मिका मंदाना) से मिलता है। इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है क्योंकि वह खुद एक वैम्पायर (बेताल) बन जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यक्षासन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी), जो वैम्पायर किंग है, दोनों की जिंदगी में हलचल मचा देता है। फिल्म में डर, रोमांस और ह्यूमर का जबरदस्त तड़का है।

‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ की कहानी और टीम

इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर हैं दिनेश जैन, अंशुल गर्ग और राघव शर्मा। कहानी मुश्ताक शेख ने लिखी है और इसमें शाद रंधावा और सचिन खेडेकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायलॉग और इमोशन्स को दर्शकों ने पसंद किया है।

दोनों फिल्मों ने अपनी-अपनी जगह पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। जहां Thamma डर और मजाक के मेल से एंटरटेन कर रही है, वहीं Ek Deewane Ki Deewaniyat रोमांस और इमोशन्स से दिल जीत रही है। आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म दूसरे को पीछे छोड़ती है।

Disclaimer: ऊपर बताई गई फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की जानकारी का स्त्रोत कई मौजूदा पब्लिक प्लैटफॉर्म जैसे- https://www.sacnilk.com/ और https://x.com/taran_adarsh?lang=en से लिया गया है। इस तरह की जानकारी के लिए ये सभी स्त्रोत मान्य हैं। Filmibeat इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है और केवल ऑनलाइन प्राप्त जानकारी के आधार पर आंकड़े बता रहा है।