
Sunjay Kapur property dispute: इस साल जून में करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की निधन खबरें सामने आई थीं। उनकी अचानक मौत ने लोगों को काफी हैरान कर दिया था। खासतौर पर जिस तरह से संजय कपूर का निधन हुआ था, वो जरिया लोगों ने पहले कभी नहीं सुना था।
Sunjay Kapur will controversy
बिजनेसमैन संजय कपूर जब पोलो खेल रहे थे तो उनके गले में मक्खी जा फंसी, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनका निधन भी हो गया। संजय कपूर का निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार भी हो गया लेकिन अब मामला उनकी प्रॉपर्टी पर आ चुका है। 30,000 करोड़ की संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर अपना अधिकार जमाने कई लोग सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ संजय कपूर की विधवा प्रिया कपूर पर जायदाद के कागजों के साथ धांधली करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ करिश्मा के बच्चे भी अपने पिता की प्रॉपर्टी में अपना अधिकार लेने की कोशिश कर रहे हैं।
Priya Kapur Sunjay asset case
अब हाल ही में प्रॉपर्टी बैटल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। प्रिया कपूर ने एक सील बंद लिफाफे में अपने स्वर्गीय पति के सभी एसेट्स को फाइल करने की परमिशन मांगी थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान के एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया है वसीयत पूरी तरह से फर्जी है और संजय कपूर के बच्चों को उनके अधिकारों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, कोर्ट ने प्रिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें सीलबंद लिफाफे में सभी जानकारी देने की मांग को मान लिया है।
प्रिया कपूर के वकील का दावा
प्रिया कपूर के वकील, एडवोकेट राजीव नायर ने कहा कि उनकी मुवक्किल यानी प्रिया कपूर सीक्रेट जानकारी पब्लिक डोमेन में शेयर नहीं करना चाहतीं। वकील ने कहा- ‘इस मामले को लेकर कोर्ट के अलावा कहीं और कोई डिस्कशन नहीं होना चाहिए। जब तक सारे मामलों में जज की एक राय नहीं बन जाती, तब तक उस जानकारी को बाहर पब्लिक में शेयर नहीं करना चाहिए।’
Sunjay Kapur property dispute बच्चों के वकील का दावा
करिश्मा के बच्चों के वकील ने कहा कि वे चाहते हैं कि दोनों पक्ष सार्वजनिक रूप से इस मामले पर बात कर रहे हैं। जेठमलानी ने कहा, “बच्चों की आरके ट्रस्ट में 1,900 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है, जिसका संजय कपूर की प्रॉपर्टी से कोई लेना-देना नहीं है।”
न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने कहा कि सब कुछ सार्वजनिक रूप से छिपाए रखने से दोनों पक्षों को फायदा होगा। इस पर जेठमलानी ने कहा, “इस मामले में, प्राइवेसी एक ऐसी आड़ है जिसके तहत आप प्रॉपर्टी को बर्बाद कर सकते हैं। क्या यह मामला ऐसा है जिसके लिए प्राइवेसी की इतनी जरूरत हो? मुझे इस मामले में जानकारी चाहिए क्योंकि मुझे प्रॉपर्टी के बारे में नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में संजय कपूर के बच्चे कियान और समायरा के साथ अन्याय हो सकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “वसीयत के तहत संजय कपूर की प्रॉपर्टी प्रिया कपूर ने अपने नाम कर ली थी। इस फर्जी वसीयत के हिसाब से, मुझे (करिश्मा कपूर के बच्चों को) सब कुछ देने से मना किया जा रहा है। दो बैंक खाते अबतक खाली कर दिए गए हैं।”