
Kumar Vishwas Family At Vaishno Devi: कवि कुमार विश्वास की लाडली अग्रता शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, नवरात्रि के मौके पर अग्रता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें ड्रॉप की हैं जो कि आग की तेजी से वायरल हो गई हैं। शादी के बाद अग्रता की ये पहली नवरात्रि है। इस खास मौके पर कुमार विश्वास अपनी बेटी और दामाद को परिवार के साथ माता रानी के दर्शन कराने और इस जोड़ी को आशीर्वाद दिलाने के लिए लेकर पहुंचे हैं।

अग्रता ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरों की सीरीज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में अग्रता के साथ उनके पति पवित्र खंडेलवाल, पिता कुमार विश्वास, मम्मी मंजू शर्मा, बहन कुहू शर्मा और जेठानी और उनके बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अग्रता ने माता के भव्य दरबार की खूबसूरत सजावट की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

अग्रता की ये तस्वीरें देखने के बाद माता रानी का दरबार हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है। इसके साथ ही अगर शादी के बाद ये आपकी भी पहली नवरात्रि है तो आप भी माता रानी के दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। ऐसी मान्यता की माता रानी के इस पिंडी रूप से भक्त जो भी मुराद मांगते हैं वो पूरी होती है। इस दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है। ऐसे में मां के इस शक्ति रूप को नवरात्रि में और भी भव्य तरीके से सजाया जाता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं- अग्रता और कुहू। बड़ी बेटी अग्रता ने अपनी शिक्षा विदेश से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद से स्कूली पढ़ाई के बाद इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली। इसके अलावा, नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर्स भी किया। अग्रता न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि वह ‘डिजिटल खिड़की’ नामक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। अग्रता शर्मा ने ये कंपनी अपनी शादी से पहले बनाई थी।
अगर हम अग्रता शर्मा के पति और कुमार विश्वास के जमाई पवित्र खंडेलवाल की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक मशहूर बिजनेसमैन है। वह डेयरी प्रोडक्ट का व्यापार करते हैं। वह बहुत ही खास तरीके के दूध का बिजनेस करते हैं और आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि कितने रुपए लीटर उनकी कंपनी का दूध है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवित्र खंडेलवाल की कंपनी का नाम ऑल्ट फूड्स है। वो इसके सह- संस्थापक और सीएफओ है। ऑल्ट वेबसाइट की माने तो आपको बता दें कि लैक्टोज और ग्लूटेन फ्री प्लांट बेस्ड दूध की कीमत 285 रुपए लीटर है। लेक्टोज फ्री बादाम दूध की कीमत 285 लीटर है।

मालूम हो कि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड पवित्र खंडेलवाल के साथ में शादी रचाई है। दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ चुके हैं। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बना लिया है। पवित्र खंडेलवाल एक मशहूर बिजनेसमैन है।