Vannu The Great on Mani Meraj- अंचरे से बंधले दिल.. भोजपुरी के इस गाने रिलीज होकर बवाल काट दिया था। एक्टर मनी मेराज और वन्नू द ग्रेट.. और अब एक वीडियो वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

Vannu The Great on Mani Meraj
Vannu The Great on Mani Meraj

वन्नू ग ग्रेट ने आरोप लगाया है कि अभिनेता मनी मेराज ने उनके साथ धोखा किया है और वो उनकी पत्नी है। इस बात को छिपाया गया है और अब रिश्ता से इंकार किया जा रहा है। मनी मेराज मुस्लिम है और धर्म को लेकर भीन्नू ने कुछ बातें बोली हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो के सामने आते ही बवाल मचा हुआ है। मनी मेराज से शादी की बात ने फैंस को भी चौने पर मजबूर किया है।

वन्नू द ग्रेट ने मनी मेराज पर लगाए गंभीर आरोप?

मनी मेराज को लेकर वन्नू द ग्रेट ने एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वो कह रही हैं, ”मेराज जी आप जहां भी हैं, आपके मम्मी पापा से भी रिक्वेस्ट है, हम लोग हसबैंड वाइफ हैं। आपने कहा था, आपके मम्मी पाप ने कहा था इसलिए मैने छिपाकर रखा। लोग बोलते थे ये जिहादी है, मुसलमान है और ये कभी सच्चा नहीं है और आपको एक ना एक दिन छोड़ेगा। मैं नहीं मानती हूं, तब भी नहीं मानती थी आज भी नहीं मानती हूं कि मुसलमान है मुझे छोड़ेगा।” एक्ट्रेस के इस वीडियो के सामने आते ही बवाल मचा हुआ है और लोग तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मनी मेराज की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है।

कौन हैं मनी मेराज

मनी मेराज किसी तरह भी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है और ना ही उनका कोई गॉडफादर है। बता दें कि मनी मेराज एक मुस्लिम परिवार से हैं और पहले वो चिकन बेंचा करते थे। जी हां, उनकी एक मुर्गे की दुकान था। इसके बाद मनी मेराज ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाना शुरु किया था। रील्स के बाद वो यूट्यूब पर काम करने लगे थे। अब वो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों और फिल्म से धमाका कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट का ये वीडियो..