Aabeer Gulaal release date India: पाकिस्तानी fawad khan and vaani kapoor और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म आबीर गुलाल 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई, लेकिन भारत में इसे बैन कर दिया गया। यह फिल्म पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण इसे भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली।

Free Movie Link

aabeer gulaal ban pib denies fawad khan and vaani kapoor film india release on 26 september
aabeer gulaal ban pib denies fawad khan and vaani kapoor film india release on 26 september

हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह फिल्म 26 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इन खबरों ने फैंस में उत्साह भी बढ़ा दिया था। लेकिन अब प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन अफवाहों को झूठा बताया है।

PIB का बयान

PIB ने सोशल मीडिया पर फैक्ट-चेक जारी करते हुए लिखा- “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘आबीर गुलाल’ 26 सितंबर, 2025 को भारत में रिलीज होगी। यह दावा फेक है। इस फिल्म को लेकर भारत में किसी भी तरह की मंजूरी नहीं दी गई है।”

कहां से शुरू हुई अफवाह?

दरअसल, यह खबर सबसे पहले बॉलीवुड हंगामा ने छापी थी। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने भारत में 26 सितंबर को रिलीज करने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट में यहां तक कहा गया था कि फिल्म की कहानी सादी और प्यारी है, जो भारतीय दर्शकों को भी पसंद आएगी। साही, उस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज न होने के चलते फिल्म को सोलो रन मिलने की उम्मीद जताई गई थी।

फिल्म और कलाकार

आबीर गुलाल एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन आरती एस. बगड़ी ने किया है और विवेक अग्रवाल इसके निर्माता हैं। फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर के अलावा परमीत सेठी, फरीदा जलाल, ऋधि डोगरा, लीजा हेडन और सोनी राजदान जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

फैंस की उम्मीदें

फिल्म का टीजर और गाने भारत में रिलीज़ होने पर खूब पसंद किए गए थे। खासकर फवाद खान के भारतीय फैंस 9 साल बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। लेकिन मौजूदा हालात और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते फिल्म की भारतीय रिलीज पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।