हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सपना के डांस के फैन तो आम से लेकर खास तक हर कोई है। सपना चौधरी एक ऐसी डांसर हैं जिन्हें आज तक कोई रिप्लेस कर ही नहीं पाया है।

Sapna Choudhary
Sapna Choudhary

सपना चौधरी के नए के साथ ही पुराने डांस वीडियो भी इंटरनेट पर जिस तरह छाए रहते हैं। उसे देखकर आप तो अंदाजा लगा ही सकते हैं कि लोगों को सपना चौधरी का डांस कितना पसंद है। इंटरनेट पर छा गया वीडियो फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का एक पुराना गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sapna Choudhary

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी इस बार अकेले नहीं बल्कि इस बार रवि किशन के साथ मिलकर स्टेज पर धूम मचाती नजर आ रही हैं। जी हां, भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी सितारे और अब सांसद भी बन चुके रवि किशन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं,

लेकिन सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा दे रहा है। फैन्स ही क्या सितारे भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। सपना को देखते रह गए रवि किशन वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर ‘यार तेरा चेतक पे चाले’ गाने पर इस तरह कमर मटकाती नजर आ रही हैं जिसे देखकर पब्लिक दीवानी हो जाती है। वहीं रवि किशन तो सपना चौधरी की फुर्ती देखकर बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं।

दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। सपना का यह डांस वीडियो सोनोटेक मस्ती नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। यह वीडियो इस चैनल पर बस 9 महीने पहले ही डाला गया है और अब तक इस वीडियो पर 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।